रतनी फरीदपुर: पुलिस पर हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गुलाबगंज गांव से किया गिरफ्तार, कार्रवाई जारी
शकुराबाद थाने की पुलिस ने पुलिस पर हमला करने के एक आरोपी को गुलाबगंज गांव से गिरफ्तार किया जिसे बाकी प्रक्रियाओं के बाद काको स्थित मंडल कारा भेज दिया इस संबंध में थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने सोमवार शाम करीब 5 बजे बताया कि गुलाबगंज बाजार के अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में आरोपी सन्नी कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।