सिंघेश्वर: आपसी विवाद में महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर मारपीट व छिनतई का आरोप लगाया
सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के गौरीपुर वार्ड नंबर 10 में मारपीट, छिनतई और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़िता मनचा खातून ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर हमला करने, चांदी की चेन और नकदी छीनने का आरोप लगाया है। घटना में महिला घायल हो गई। आवेदन के आधार पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।