पूरनपुर: घुघंचिहाई में तेज धमाके के साथ आकाशीय बिजली गिरने से फटा लेंटर, दो बच्चे बाल-बाल बचे
पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के गांव घुंघचाई में तेज धमाके के साथ आकाशीय बिजली गिरने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गांव निवासी दिनेश कुमार की छत पर आकाशीय बिजली गिरने से लेंटर एक कोने से फट गया। जिस समय हादसा हुआ, उसी लेंटर के नीचे चारपाई पर दो बच्चे बैठे थे। तेज धमाके के बावजूद दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए।आकाशीय बिजली की तीव्रता से छत पर लगा सोलर पैनल, सोलर इन्वर्ट