देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा सत्र की कार्यवाही हुई शुरू, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यवाही में किया प्रतिभाग
उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन की कार्यवाही में प्रतिभाग किया है। सदन में बुधवार को सरकार यूसीसी विधेयक को पारित कराने के साथ ही राज्यआंदोलनकारियों के आरक्षण संबंधी संशोधित विधेयक को पारित कराएगी ।