देहरादून: नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने एक शातिर चोर को बद्री कॉलोनी देहरादून से किया गिरफ्तार, तीन पर्स और एक बैग किया बरामद
देहरादून की नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने देहरादून शहर में तीन पर्स लूट और एक बैग लुटने की घटना को अंजाम देने वाले शातिर अभियुक्त अर्चित नैथानी, पुत्र ईश मोहन नैथानी निवासी, नैथान गांव,जिला टिहरी गढ़वाल, उम्र 23 वर्ष है को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 2000 रूपये की नगदी, तीन पर्स और एक बैग को बरामद किया है।