कैराना: कैराना की बेटी की कांधला के मोहल्ला खैल में धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने शव को किया कब्जे में
Kairana, Shamli | Aug 21, 2026 शामली जिले के कांधला कस्बे के मोहल्ला खैल में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे गुलिस्ता उर्फ गुल्लो की हत्या की घटना सामने आई है। आरोप है कि देवर व ससुराल पक्ष के ही अन्य लोगों ने उस पर धारदार नुकीले हथियार से सिर पर वार किए, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने नुकीला हथियार भी बरामद किया है।