ग्राम नन्दनगर, फकीरीडीह द्वारा शनिवार को पन्ना लाल सरावगी लायन्स नेत्र चिकित्सालय में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिन्द जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की और नेत्र रोग विशेषज्ञों से अपनी आँखों की जाँच कराई। शिविर के दौरान कुल 70 मरीजों की जाँच की गई, जिनमें सभी को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।