बलरामपुर: पाॅयनियर पब्लिक स्कूल में हाउस वाइस निबंध व पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग
पाॅयनियर पब्लिक स्कूल में शनिवार को प्रधानाचार्य सैयद इकलाख हुसैन के नेतृत्व एवं उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय तथा उप प्रधानाचार्य राघवेन्द्र त्रिपाठी के संरक्षण में हाउस वाइस निबंध एवं पत्र लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्री-प्राइमरी और प्राइमरी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन तथा पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई।