बलरामपुर: जिलाधिकारी ने बिना नक्शा स्वीकृति अवैध प्लाटिंग पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया
शनिवार 5 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील सभागार में डीएम ने बिना नक्शा स्वीकृत कराए अवैध प्लाटिंग पर विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा न होने पाए, इसकी निगरानी अधिकारी नियमित रूप से करें। उन्होंने तुलसीपुर एवं उतरौला तहसील में भी निगरानी का निर्देश दिया।