बलरामपुर: सदर विधायक पलटू राम ने कैंप कार्यालय पर सामाजिक समरसता दिवस पर बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए
शनिवार 11 बजे सदर विधायक पलटू राम ने सामाजिक समरसता दिवस पर कैम्प कार्यालय पर सर्वसमावेशी, सर्वहितग्राही,उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों से दीप्त, एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को समृद्ध करते भारतीय संविधान के शिल्पकार, सभी के प्रेरणास्रोत बाबा साहब डॉ०भीमराव आंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।