💥उमरिया के कलकत्ता बाजार में देर रात भीषण आग!
उमरिया के स्थानीय सब्जी मंडी स्थित कलकत्ता बाजार में रात करीब 2 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते करीब एक दर्जन दुकानें आग की चपेट में आ गईं, जिससे दुकानों में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से 100 से अधिक दुकानों में आग फैलने से बच गई।
आग किन परिस्थितियों में लगी? आग लगी या लगाई गई? इन सवालों का जवाब पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
उमरिया | सब्जी मंडी कलकत्ता बाजार
रिपोर्ट: दीपक कुमार वर्मा
#Umaria #UmariaNews #BreakingNews #MPNews #madhyapradesh
Bandhogarh, Umaria | Sep 11, 2026