कोडरमा: चित्रगुप्त नगर में मनाई गई एकीकृत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती, जमींदारी उन्मूलन में निभाई थी अहम भूमिका
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, कोडरमा जिला इकाई के द्वारा महासभा के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार अभय के अध्यक्षता में चित्रगुप्त नगर, झुमरी तिलैया स्थित विनय कुमार बेलू के आवासीय परिसर में कायस्थ शिरोमणि और एकीकृत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कृष्ण बल्लभ सहाय जी की 128 वीं जन्म जयंती मनाई गई..