कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत चाराडीह में बुधवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सागर यादव, पिता कमलेश यादव, निवासी लख्खीबागी और बृजेश मिस्त्री, पिता रामदूत मिस्त्री, निवासी जेपी नगर के रूप में हुई है।