UP Dialogue Varanasi: ‘2017 से 2026 में बदली यूपी की तस्वीर’, BHU के प्रो. तेज प्रताप सिंह ने क्या कहा?
वाराणसी में ‘फ्रेंड्स ऑफ यूपी’ पहल के तहत UP Dialogue – Chapter 4 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “उत्तर प्रदेश: विरासत से विकास की ओर – सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, बढ़ता पर्यटन” रही। इसमें बीएचयू के शिक्षाविदों, प्रबुद्धजनों और युवाओं ने उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा, कानून-व्यवस्था, अर्थव्यवस्था और पर्यटन पर संवाद किया।
बीएचयू के राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. तेज प्रताप सिंह ने कहा कि 2017 से 2026 के बीच उत्तर प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने दावा किया कि बेहतर कानून-व्यवस्था ने निवेश और विकास के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया। उन्होंने यूपी की बढ़ती GSDP, रोजगार के अवसरों और वित्तीय स्थिति का भी जिक्र किया। प्रो. सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बुलडोजर मॉडल’ को “इफेक्टिव गवर्नेंस का प्रतीक” बताया।
कार्यक्रम में बीएचयू के अर्थशास्त्र विभाग की प्रो. मनीषा मेहरोत्रा ने भी अपने विचार रखे। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक संध्या में गायक प्रणव सिंह कान्हा की प्रस्तुति हुई।
#UPDialogue #UPDialogueVaranasi #Varanasi #UttarPradesh #YogiAdityanath #BHU #TejPratapSingh #LawAndOrder #UPTourism #UPDevelopment #VaranasiNews #Kashi #FriendsOfUP #UttarPradeshNews #LiveVNS