किशनगंज थाना अंतर्गत डायल 112 में प्रतिनियुक्त सिपाही/230 समीर कुमार की आकस्मिक मृत्यु पर पुलिस केंद्र, किशनगंज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, किशनगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) एवं साइबर डीएसपी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा दिवंगत सिपाही के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा ससम्मान सलामी देकर उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
इस दुखद घटना से किशनगंज पुलिस परिवार शोकाकुल है। दिवंगत सिपाही के प्रति सम्मान एवं संवेदना व्यक्त करते हुए पुलिस परिवार ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।