खानपुर: खानपुर कस्बे के चांदखेड़ी स्थित श्री कृष्णानंद गौशाला में गो संवर्धन समारोह का आयोजन हुआ
खानपुर कस्बे के चांदखेड़ी स्थित श्री कृष्णानंद गौशाला में आज सोमवार को शाम 4:30 बजे के लगभग गो संवर्धन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में गायों के संरक्षण संवर्धन व सेवा के प्रति जागरण के उद्देश्य से गायत्री परिवार खानपुर द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप यज्ञ का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में कृष्णानंद गौशाला के सदस्य व गायत्री परिवार के सदस्य मौजूद रहे।