टीकमगढ़: पति की हैवानियत! पत्नी को घर में बंधक बनाया, विरोध करने पर पीटा और जान से मारने की धमकी दी, पत्नी अस्पताल में भर्ती
बमनोर थाना क्षेत्र में घरेलू हिंसा का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसका पति रामेश्वर शराब के नशे में आए दिन मारपीट करता है। इस बार आरोपी ने महिला को घर में बंधक बना लिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बेरहमी से पीटा।