प्रतापगढ़: सहकारिता मंत्री गौतम दक ने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों का दौरा किया, शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
प्रतापगढ़। राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री एवं बड़ीसादड़ी विधायक गौतम दक ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर आमजन से मुलाकात की तथा शोकाकुल परिवारों के यहां पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। दौरे के दौरान मंत्री दक विभिन्न गांवों में पहुंचे और लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके बाद उन्होंने