जैतहरी: जैतहरी वार्ड-15 में चला स्वच्छता अभियान
जैतहरी। नगर परिषद जैतहरी के वार्ड क्रमांक 15 में ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से कचरा एवं मलवा उठाने का कार्य किया गया। साथ ही मच्छरों एवं संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए वार्ड में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी कराया गया। नगर परिषद ने नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की।