बूंदी: अस्पताल मोर्चरी के पीछे 10 दिन पुराना शव मिलने से फैली सनसनी
Bundi, Bundi | Jun 24, 2025 बूंदी जिला अस्पताल की मोजड़ी के पीछे सोमवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। थाना अधिकारी भंवर सिंह ने बताया कि शव 10 से 12 दिन पुराना है युवक की उम्र 30 वर्ष के लगभग है जिसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है। शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं। शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।