बूंदी: डिप्टी आवास से कोबरे का रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया
Bundi, Bundi | Jun 24, 2025 पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर रेस्क्यू एक्सपर्ट युधिष्ठिर मीणा ने पुलिस उपाधीक्षक के आवास पर पहुंचकर स्पेक्टीकल कोबरा का रेस्क्यू किया व सुरक्षित जंगल छोड़ा जो करीब चार फीट का था। युधिष्ठिर मीणा ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण बिलों में पानी चले जाने से सांप आदि जानवर बाहर निकल रहे हैं लोग सावधान रहे।