बूंदी: कलेक्ट्रेट सभागार में बिजली, पानी और मौसमी बीमारियों से संबंधित समस्याओं को लेकर आयोजित हुई साप्ताहिक समीक्षा बैठक
Bundi, Bundi | Jun 23, 2025 आवश्यक सेवाओं की समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इसमें जिले में पेयजल, विद्युत की निर्बाध आपूर्ति तथा मौसमी बीमारियों आदि की समीक्षा की गई। बैठक में जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत होने वाले सभी कार्यों को संबंधित विभाग नियमित रूप से जांच करे।