कोरबा: अवैध रेत खनन पर प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, 7 ट्रैक्टर किए जब्त
Korba, Korba | Jun 6, 2026 जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए सात ट्रैक्टर जब्त किए हैं। बरपाली क्षेत्र के चिचोली और भैंसामुड़ा रेत घाटों में गोपनीय सूचना के आधार पर तड़के दबिश देकर यह कार्रवाई की गई। प्रशासनिक टीम ने चिचोली रेत घाट से चार और भैंसामुड़ा रेत घाट से तीन ट्रैक्टर पकड़े। सभी वाहनों में अवैध रूप से रेत का परिवहन किया