लखीसराय। शहर को जाम मुक्त और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर परिषद ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार दोपहर 12:30 पर नया बाजार यातायात थाना के समीप नगर परिषद द्वारा ई-रिक्शा के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करते देखा गया।