भरथना: भरथना में छिनैती के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
भरथना थाना पुलिस ने शुक्रवार और शनिवार की रात मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मामले में वांछित आरोपी अनुज शाक्य (32) पुत्र स्वर्गीय राजकुमार निवासी रम्पुरा, थाना किशनी, जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार किया। ए एसपी ग्रामीण श्रीशचन्द्र ने बतसयस कि, आरोपी ने चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी।