ब्यौहारी: दुर्गापुर में 120 घन मीटर अवैध भण्डारित रेत को खनिज विभाग ने किया जब्त
कलेक्टर डॉ केदार सिंह के निर्देशन में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु. खनिज, अमले के द्वारा कार्यवाही करते हुए ब्योहारी अंतर्गत ग्राम दुर्गापुर में लावारिस रूप से अवैध भंडारित रेत मात्रा 120 घनमीटर को जप्त किया गया है।