लखीसराय: जिला मुख्यालय परिसर में प्रभारी मंत्री ने पत्रकारों से की बातचीत
लखीसराय। जिले के प्रभारी मंत्री सह ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री सुनील कुमार ने सोमवार की दोपहर 3:40 पर जिला मुख्यालय परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि संभावित बाढ़ को देखते हुए सभी विभागों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने पॉलीथीन शीट, नाव, पशु चारा, दवाइयों और स्वच्छ पेयजल पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।