हुज़ूर: छौला मंदिर क्षेत्र में युवक का कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Huzur, Bhopal | Aug 14, 2025 भोपाल के छौला मंदिर क्षेत्र में 35 वर्षीय युवक भारत प्रजापति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार-गुरुवार रात की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार दोपहर शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया। सुसाइड नोट न मिलने से कारण स्पष्ट नहीं हो सके, हालांकि पत्नी से विवाद की बात सामने आई है|