माता शूलिनी देवी मेले के आगाज हेतु 23 जून दिन मंगलवार को मां शूलिनी देवी सेवा मंडल सोलन द्वारा आयोजित होने वाले जागरण के लिए आज मंडल के सदस्य द्वारा माता शूलिनी के दरबार में विधिवत पूजा अर्चना और भजन कीर्तन के बाद माता शूलिनी से आशीर्वाद लेकर मंडल के सदस्यों ने
पंडित पूर्णानंद के साथ समाजसेवी व व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष मुकेश गुप्ता उनके परिवार के सदस्यो अर्पित ,सौरभ और मंडल के सदस्य शुभम शर्मा को बैंड बाजे के साथ ज्वाला जी से ज्योत लाने के लिए रवाना किया
ज्वाला माता की ज्योत सोलन पहुंचने के बाद अपनी दुकान पर 23 जून दिन मंगलवार को रात 8:00 बजे से शुलीनी माता मंदिर गेट के साथ वाली पार्किंग में जागरण होगा जिसमें भजन गायक अभिषेक सोनी माता का गुणगान करेंगे। 24 जून दिन बुधवार को जागरण स्थल पर ही दोपहर 12:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा। मंडल के सदस्यों ने आमजन से निवेदन किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में जागरण और भंडारे में पहुंच कर माता का आशीर्वाद प्राप्त करें
Solan, Solan | Jun 22, 2026