माँ शूलिनी महोत्सव 2026 के दौरान पशुओं के उपयोग को लेकर प्रशासन का महत्वपूर्ण निर्णय...
एचडीए फाउंडेशन द्वारा जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, वन विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के समक्ष प्रस्तुत किए गए पशु कल्याण संबंधी मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने माँ शूलिनी महोत्सव 2026 के लिए महत्वपूर्ण निर्णय एवं आश्वासन दिए हैं।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि:
• महोत्सव के दौरान किसी भी वन्यजीव (Wildlife Animal) के उपयोग की अनुमति नहीं होगी।
• यदि किसी पशु का उपयोग विधिसम्मत परिस्थितियों में किया जाता है, तो "पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 (Prevention of Cruelty to Animals Act, 1960)" सहित सभी लागू नियमों एवं मानकों का पूर्ण पालन करना अनिवार्य होगा।
• किसी भी पशु के उपयोग हेतु आवश्यक अनुमति एवं वैध लाइसेंस होना आवश्यक होगा।
• प्रशासन ने अवगत कराया है कि माँ शूलिनी महोत्सव 2026 के लिए पशुओं के उपयोग संबंधी कोई अनुमति प्रदान नहीं की गई है।
• प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया है कि माँ शूलिनी महोत्सव 2026 के दौरान पशुओं का उपयोग नहीं किया जाएगा।
एचडीए फाउंडेशन जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, वन विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने इस विषय को गंभीरता से लिया तथा पशु कल्याण एवं कानून के पालन को प्राथमिकता दी।
फाउंडेशन सभी आयोजन समितियों, श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से भी अपील करता है कि वे माँ शूलिनी महोत्सव की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा को बनाए रखते हुए पशु कल्याण के प्रति संवेदनशील रहें तथा किसी भी प्रकार की पशु क्रूरता या वन्यजीवों के अवैध उपयोग की सूचना संबंधित अधिकारियों को दें।
एचडीए फाउंडेशन के स्वयंसेवक महोत्सव के दौरान जागरूकता एवं पशु कल्याण संबंधी प्रयासों में सहयोग करते रहेंगे।
अगर मिले के दौरान किसी को भी जानवरों का इस्तेमाल होते हुए दिखे तो वह दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
8580915058
9816331498
8544789328
7018026049
Solan, Solan | Jun 22, 2026