केशकाल: बावनीमारी नाला को पार करते हुए बाइक से गिरा ग्रामीण, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की सूझबूझ से बचा ग्रामीण और बाइक
छग प्रदेश में साथ कोंडागांव जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते क्षेत्र के नदी नाले उफान पर है। शनिवार को कोंडागांव जिले के केशकाल ब्लाक के कुएंमारी क्षेत्र के बावनीमारी नाला को पार करते हुए बाईक सवार ग्रामीण अचानक गिर गया और वह बाइक से बहने लगा तभी मौके पर उपस्तिथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बाइक सवार ग्रामीण और और बाइक को बचा लिए।