कहरा: BPSC TRE 3 काउंसलिंग: 164 में से सिर्फ़ 35 अभ्यर्थी हुए उपस्थित, बुधवार को DRCC में संपन्न
Kahara, Saharsa | Mar 19, 2025 बुधवार को बीपीएससी टीआरई 3 द्वारा अनुशंसित कक्षा 1_5 और 6_8 के बचे हुए अभ्यर्थी का जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र परिसर में काउंसलिंग शुरू हुआ। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चले काउंसलिंग प्रक्रिया में बीपीएससी टीआरई 3 द्वारा अनुशंसित कुल 35 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। शाम 5 बजे शिक्षा विभाग के लिपिक सत्यम आनंद ने बताया कि 164 अभ्यर्थी में से मात्र 35 ही उपस्थित रहे।