धौलपुर: आरएसी लाइन में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में विस्फोट: कई धमाके हुए, कॉन्स्टेबल की सतर्कता से बड़ा हादसा टला
6वीं बटालियन आरएसी के क्वार्टर में रखी स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी से धुआं निकलता देख आरएसी का जवान स्कूटी को लेकर बाहर आ गया। जिसके बाद स्कूटी में एक के बाद एक कई धमाके हुए। धमाकों के बाद क्वार्टर के बाहर खड़ी स्कूटी जलकर खाक हो गई।आरएसी लाइन के क्वार्टर में रहने वाले कॉन्स्टेबल मनोज कुमार की बेटी ट्यूशन पढ़ने के बाद स्कूटी को लेकर वापस घर लौटी थी