घाटोल: सेनावासा में चोरों का आतंक, दो जगह पानी की मोटर चोरी, ग्रामीणों ने गश्त बढ़ाने की रखी मांग
घाटोल उपखण्ड क्षेत्र के सेनावासा चौकी क्षेत्र के सेनावासा कस्बे मे बीती रात्रि को दो जगह से पानी सप्लाई सँर्बसील की दो मोटर चोरी होने का मामला सामने आया है। शनिवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार पूर्व सरपंच ईश्वरलाल निनामा एवं विपुल जैन दोनों के मकानों से चोर पानी की मोटरे चोरी करके लें गए। दो माह पूर्व भी कस्बे मे तीन मकानों मे चोरी हुई थी।