परिहार: 531 लीटर शराब के साथ सात गिरफ्तार, छह बाइक भी जब्त, पुलिस एवं एस एस बी की अलग-अलग कार्रवाई में मिली सफलता
531 लीटर शराब के साथ सात गिरफ्तार, छह बाइक भी जब्त, पुलिस एवं एस एस बी की अलग-अलग कार्रवाई में मिली सफलता। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर चुनाव को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत धामी टोल एस एच 87 पर पुलिस ने 96 लीटर नेपाली सौंफी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों की बाइक भी जप्त की है।