परिहार: परिहार चौक पर 315 बोतल नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीनों की बाइक भी जब्त
परिहार चौक पर 315 बोतल नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीनों की बाइक भी जब्त। जब्त बाइकों में दो ग्लैमर तथा एक शाइन बाइक है। खास बात यह है कि तीनों बाइक बिना नंबर की है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बेला थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी गोविंद कुमार व ब्रजेश कुमार तथा परिहार थाना क्षेत्र के धरहरवा गांव निवासी आनंद द्विवेदी के रूप में हुई है।