परिहार: परिहार थाना क्षेत्र के अधखन्नी गांव स्थित तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई
परिहार थाना क्षेत्र के अधखन्नी गांव स्थित तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुतिहारा गांव निवासी योगेंद्र राम के 35 वर्षीय पुत्र अमरेश राम के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है। मामले में पुलिस ने मृतक के पिता योगेंद्र के बयान पर यूडी केस दर्ज की है।