सुल्तानपुर: छापर गांव में नाली के विवाद को लेकर महिला पर डाला ज्वलनशील पदार्थ व चाकू से किया हमला, पीड़िता ने दी प्रतिक्रिया
चांदा कोतवाली क्षेत्र के छापर गांव में नाली के विवाद में घर में अकेली महिला पर विरोधियों ने जलनशील पदार्थ डाल दिया। जान बचाकर भागी महिला पर चाकू से हमला भी किया गया। महिला ने बताया कि थाने पर सुनवाई नहीं होने पर आज एसपी से शिकायत की है।