घाटशिला: बुरूडीह मुराहिर डैम में नौका परिचालन शुरू, देश परगना बैजू मुर्मू ने किया उद्घाटन
बुरूडीह मुराहिर डैम संयुक्त ग्राम सभा समिति द्वारा गुरुवार की शाम ढ़ाई बजे ग्राम सभा के निर्णय अनुसार बुरुडीह डैम में नौका परिचालन शुरू कर दिया गया। देश परगना बैजू मुर्मू द्वारा ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में नौका परिचालन का उदघाटन किया गया। ज्ञात हो कि अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला को 18 दिसंबर को संयुक्त ग्राम सभा ने ज्ञापन देकर आग्रह किया था।