डिंडौरी: छुरिया मटटा के ढीमर टोला में स्वीकृत नल कूप खनन कराए जाने की ग्रामीण महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार
छुरिया मटटा गांव के ढीमर टोला में 2025 में स्वीकृत नलकूप खनन कर कराए जाने को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने गुरुवार दोपहर 2:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। दरअसल ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि संबंधित विभाग को बार-बार अवगत कराने के बावजूद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा जिसके कारण कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जल्द से जल्द नलकूप खनन कराये जाने की गुहार लगाई।