जहानाबाद: एनएच 22 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति गंभीर घायल, पटना पीएमसीएच रेफर
पटना-गया एनएच-22 पर शाहबाजपुर के पास शनिवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस ने उसे सदर अस्पताल पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाज़ुक होने पर पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायल व्यक्ति बेहोश होने के कारण अपना परिचय बताने में असमर्थ रहा।