जहानाबाद: आंबेडकर चौक पर डीएम अलंकृता पांडे ने किया माल्यार्पण, अन्य कार्यक्रम आयोजित
डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर शनिवार को डीएम अलंकृता पांडे ने आंबेडकर चौक स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया। डीएम ने कहा कि बाबा साहब के विचार सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के लिए निरंतर प्रेरणा देते हैं।