जहानाबाद: जहानाबाद हाईवे के किनारे मिली अज्ञात महिला, शिनाख्त में जुटी पुलिस
जहानाबाद के पास हाईवे के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। एंबुलेंस कर्मियों ने उसे बीमार समझकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव से बदबू आने पर आशंका जताई गई कि मौत कई घंटे पहले हुई है। सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।