जहानाबाद: गांधी मैदान में रोजगार मेले का आयोजन, सैकड़ों युवाओं ने लिया भाग
दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत आज गांधी मैदान में जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया। अपर समाहर्ता सहाय अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने विभिन्न पदों पर वैकेंसी की जानकारी दी और अभ्यर्थियों का ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू लेकर योग्य उम्मीदवारों का चयन हुआ।