पीलीभीत: हाथियों की दस्तक से किसान दहशत में, फसलें बर्बाद, एक सप्ताह से जंगल से निकलकर खेतों में पहुंच रहा झुंड
पीलीभीत। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के जंगल किनारे बसे गांवों में जंगली हाथियों की लगातार दस्तक से किसान परेशान हैं। करीब एक सप्ताह से हाथियों के झुंड खेतों में पहुंचकर धान और गन्ने की फसलें रौंद रहे हैं। शुक्रवार और शनिवार रात भी हाथियों ने कई किसानों की फसलें बर्बाद कर दीं।किसानों के मुताबिक विजय बहादुर सिंह की करीब एक एकड़ धान व गन्ने, ओम प्रकाश की एक एकड़ धान