बिसौली: बिसौली में मेरठ की दलित छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
Bisauli, Budaun | Jul 11, 2026 बिसौली में मेरठ की दलित छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड एवं प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को 2 बजे करीब बिसौली में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सपा के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।