होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम: रिवर व्यू होटल में महाराष्ट्र के विधायक का आगमन, राज्यसभा सांसद ने की मुलाकात
रिवर व्यू होटल में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक मुलाकात हुई। महाराष्ट्र की कांटोल विधानसभा से विधायक चरणसिंह बाबूलाल ठाकुर के नर्मदापुरम आगमन पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने उनसे शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान दोनो नेताओं के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई।मुलाकात के दौरान आपसी संबंधों को मजबूत करने और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयो पर भी विचार-विमर्श किया।