गुना: किसानों के लिए खुशखबरी, मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कोटा बढ़ाया गया, प्रेस नोट जारी
Guna, Guna | Apr 24, 2026 मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी है, जारी प्रेस नोट में 24 अप्रैल को गुना जनसंपर्क विभाग ने बताया, प्रदेश में सरकार 78 लाख मैट्रिक टन गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीद रही थी। गेहूं के बड़े हुए उत्पादन को देखते हुए सरकार ने केंद्र सरकार से कोटा बढ़ाने की मांग की थी। 23 अप्रैल देर रात को जारी प्रेस नोट में गेहूं खरीदी का 100 लाख मैट्रिक टन कोटा कर दिया है।