Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
No video available

#UPCM #myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की पूरी तस्वीर बदल गई है। #बुंदेलखंड_एक्सप्रेसवे #कैथेरी #जालौन

Orai, Jalaun | Jul 16, 2022

MORE NEWS

उरई नगर के राठ रोड मौनी मंदिर व पंजाबी मार्केट से हटाया गया अतिक्रमण

#orai 
#jalaunnews 
#jalaunpolice 
#boldobharat

उरई नगर के राठ रोड मौनी मंदिर व पंजाबी मार्केट से हटाया गया अतिक्रमण #orai #jalaunnews #jalaunpolice #boldobharat

Orai, Jalaun | Jul 14, 2026

माधौगढ़ के सिहारी में जागरूकता शिविर: ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी, संविधान की प्रस्तावना का कराया गया पाठ

माधौगढ़ (जालौन): ग्राम पंचायत सिहारी के पंचायत भवन में सरकारी योजनाओं एवं जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अपने अधिकारों के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में तहसील समन्वयक सचिन चौधरी ने कहा कि दलित सम्मान एवं न्याय केंद्र (DDJC) शोषित और पीड़ित लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि संस्था एससी/एसटी एक्ट, महिला उत्पीड़न और पॉक्सो एक्ट जैसे मामलों में पीड़ितों को न्याय दिलाने में सहयोग करती है। साथ ही प्रत्येक गांव में जागरूक वालंटियर्स तैयार करने पर भी जोर दिया।

उरई से आए तहसील समन्वयक प्रदीप कुमार ने ग्रामीणों को संस्था की कार्यप्रणाली से अवगत कराया और आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।

शिविर में गुड्डू भैया ने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक इन अधिकारों की जानकारी पहुंचना जरूरी है। वहीं टिंकू चौधरी ने राशन कार्ड, आयुष्मान भारत, विश्वकर्मा योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया सरल भाषा में समझाई।

कार्यक्रम का सबसे प्रेरक क्षण तब रहा, जब सभी ग्रामीणों ने एक साथ भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जयघोष और संविधान के प्रति सम्मान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रेरित करना रहा।

माधौगढ़ के सिहारी में जागरूकता शिविर: ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी, संविधान की प्रस्तावना का कराया गया पाठ माधौगढ़ (जालौन): ग्राम पंचायत सिहारी के पंचायत भवन में सरकारी योजनाओं एवं जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अपने अधिकारों के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में तहसील समन्वयक सचिन चौधरी ने कहा कि दलित सम्मान एवं न्याय केंद्र (DDJC) शोषित और पीड़ित लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि संस्था एससी/एसटी एक्ट, महिला उत्पीड़न और पॉक्सो एक्ट जैसे मामलों में पीड़ितों को न्याय दिलाने में सहयोग करती है। साथ ही प्रत्येक गांव में जागरूक वालंटियर्स तैयार करने पर भी जोर दिया। उरई से आए तहसील समन्वयक प्रदीप कुमार ने ग्रामीणों को संस्था की कार्यप्रणाली से अवगत कराया और आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। शिविर में गुड्डू भैया ने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक इन अधिकारों की जानकारी पहुंचना जरूरी है। वहीं टिंकू चौधरी ने राशन कार्ड, आयुष्मान भारत, विश्वकर्मा योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की पात्रता और आवेदन प्रक्रिया सरल भाषा में समझाई। कार्यक्रम का सबसे प्रेरक क्षण तब रहा, जब सभी ग्रामीणों ने एक साथ भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जयघोष और संविधान के प्रति सम्मान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रेरित करना रहा।

Orai, Jalaun | Jul 14, 2026

जालौन तहसील में रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

जालौन तहसील में रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज के नाम पर कथित रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में तहसील परिसर के भीतर एक व्यक्ति लोगों से पैसे लेते हुए दिखाई दे रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान मनोज शर्मा के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया। तहसीलदार की तहरीर पर उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।

एसडीएम राकेश कुमार सोनी ने बताया कि आरोपी राजस्व संबंधी कार्य जल्द कराने का झांसा देकर अवैध वसूली कर रहा था। उन्होंने कहा कि तहसील परिसर में किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

जालौन तहसील में रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार जालौन तहसील में रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज के नाम पर कथित रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में तहसील परिसर के भीतर एक व्यक्ति लोगों से पैसे लेते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान मनोज शर्मा के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया। तहसीलदार की तहरीर पर उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। एसडीएम राकेश कुमार सोनी ने बताया कि आरोपी राजस्व संबंधी कार्य जल्द कराने का झांसा देकर अवैध वसूली कर रहा था। उन्होंने कहा कि तहसील परिसर में किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Jul 14, 2026

उरई में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बीए छात्र की मौत, आरोपी चालक फरार

उरई में सोमवार देर शाम हुए सड़क हादसे में 18 वर्षीय बीए प्रथम वर्ष के छात्र सत्यम सिंह की मौत हो गई। वह चुर्खी थाना क्षेत्र के रिनिया गांव का रहने वाला था और पटेल नगर में अपनी बड़ी बहन के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था।

जानकारी के मुताबिक, सत्यम कोच बस स्टैंड से सामान लेकर बाइक से कमरे की ओर लौट रहा था। ठड़ेश्वरी मंदिर के पास सामने से तेज रफ्तार में आई एक बाइक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर मामले की जांच जारी है।

#orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

उरई में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बीए छात्र की मौत, आरोपी चालक फरार उरई में सोमवार देर शाम हुए सड़क हादसे में 18 वर्षीय बीए प्रथम वर्ष के छात्र सत्यम सिंह की मौत हो गई। वह चुर्खी थाना क्षेत्र के रिनिया गांव का रहने वाला था और पटेल नगर में अपनी बड़ी बहन के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, सत्यम कोच बस स्टैंड से सामान लेकर बाइक से कमरे की ओर लौट रहा था। ठड़ेश्वरी मंदिर के पास सामने से तेज रफ्तार में आई एक बाइक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर मामले की जांच जारी है। #orai #jalaun #konch #kalpi #madhaugadh

Orai, Jalaun | Jul 14, 2026

वृक्षारोपण अभियान में विद्यार्थियों को मिले सहजन के पौधे, वन विभाग ने स्वास्थ्य और पर्यावरण का दिया संदेश

उरई (जालौन): प्रदेश सरकार के वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत मंगलवार को आयोजित वृक्षारोपण महायज्ञ में वन विभाग ने सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों को सहजन (मोरिंगा) के पौधे वितरित किए। इस अवसर पर बच्चों को पौधारोपण के महत्व के साथ सहजन के औषधीय और पौष्टिक गुणों की जानकारी भी दी गई।

मुख्य वन संरक्षक एच. गिरीश ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आग्रह करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सहजन ऐसा पौधा है जो स्वास्थ्य और प्रकृति, दोनों के लिए बेहद लाभकारी है।

प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप यादव ने कहा कि सहजन में विटामिन ए, सी, ई, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और प्रोटीन जैसे आवश्यक पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका नियमित सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, हड्डियों को मजबूत करने और शरीर को बेहतर पोषण देने में सहायक माना जाता है।

कार्यक्रम में उप प्रभागीय वनाधिकारी रवी मोहन कटियार, सुबोध कुमार शुक्ला, क्षेत्रीय वनाधिकारी ओम प्रकाश वर्मा, वन दरोगा सुनील कुमार, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश उदैनिया, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

वृक्षारोपण अभियान में विद्यार्थियों को मिले सहजन के पौधे, वन विभाग ने स्वास्थ्य और पर्यावरण का दिया संदेश उरई (जालौन): प्रदेश सरकार के वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत मंगलवार को आयोजित वृक्षारोपण महायज्ञ में वन विभाग ने सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों को सहजन (मोरिंगा) के पौधे वितरित किए। इस अवसर पर बच्चों को पौधारोपण के महत्व के साथ सहजन के औषधीय और पौष्टिक गुणों की जानकारी भी दी गई। मुख्य वन संरक्षक एच. गिरीश ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आग्रह करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सहजन ऐसा पौधा है जो स्वास्थ्य और प्रकृति, दोनों के लिए बेहद लाभकारी है। प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप यादव ने कहा कि सहजन में विटामिन ए, सी, ई, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और प्रोटीन जैसे आवश्यक पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका नियमित सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, हड्डियों को मजबूत करने और शरीर को बेहतर पोषण देने में सहायक माना जाता है। कार्यक्रम में उप प्रभागीय वनाधिकारी रवी मोहन कटियार, सुबोध कुमार शुक्ला, क्षेत्रीय वनाधिकारी ओम प्रकाश वर्मा, वन दरोगा सुनील कुमार, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश उदैनिया, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Orai, Jalaun | Jul 14, 2026

#UPCM #myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की पूरी तस्वीर बदल गई है। #बुंदेलखंड_एक्सप्रेसवे #कैथेरी #जालौन - Orai News