हायाघाट: हायाघाट थाने की पुलिस ने गैर-जमानती वारंट के तहत 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
हायाघाट थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW (गैर-जमानती वारंट) के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद इश्तियाक (पिता- मोहम्मद मंजूर) एवं कमरे आलम (पिता- मोहम्मद मसूर) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी रसुलपुर गांव, थाना हायाघाट, जिला दरभंगा के निवासी बताए जाते हैं।